श्रीगंगानगर , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर रसायन से भरे टैंकर में अचानक आग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर में बेंजीन या बायो-डीजल होने का अनुमान है। टैंकर को एक्सप्रेस-वे से एक तरफ ले जाया गया था, फिर भी आग तेजी से फैली। सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सूरतगढ़, पल्लू, पीलीबंगा और बीकानेर सहित विभिन्न स्थानों से चार दमकलें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने भी पानी के टैंकरों से मदद की। सामूहिक प्रयासों के बाद दोपहर करीब दो बजे आग पर नियंत्रण पाया गया।

इससे पहले आग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन घटनास्थल के दोनों तरफ करीब 200 मीटर तक वाहनों की आवाजाही रोक दी। इससे अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे और भारतमाला एक्सप्रेस-वे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रास्ता आग पर पूरी तरह नियंत्रण होने के बाद ही खोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित