मुंबई , सितंबर 21 -- ेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई आगामी धारावाहिक 'सयोनी' से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। शो में वह 'माया' की भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
शो के प्रसारण से पहले रश्मि ने निर्माता सरगुन मेहता और रवि दुबे के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि दोनों के साथ काम करना उन्हें घर जैसा महसूस कराता है।
रश्मि ने कहा, "मुझे अपने काम से प्यार है और सेट पर रहना बेहद पसंद है। अब मैं पहले से ज्यादा अनुशासित और अपने काम को लेकर केंद्रित हूं। अनुभव के साथ लगता है कि अब मैं पहले से कहीं बेहतर काम कर सकती हूं। सबसे अहम बात यह है कि मैं किन लोगों के साथ काम कर रही हूं। सरगुन और रवि कमाल के हैं।"उन्होंने निर्देशक उत्तम बेलावत की भी तारीफ करते हुए कहा कि पर्दे के पीछे काम करने वाले लोग किसी शो को सही दर्शकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरगुन, रवि और उत्तम के साथ काम करना उनके लिए जीवन का नया और अहम मोड़ हो सकता है।
रश्मि ने कहा कि उन्होंने कभी जल्दबाजी में फैसला नहीं लिया और उन्हें लगता है कि 'सयोनी' का हिस्सा बनने का फैसला उनके लिए सही रहा।
'सयोनी' का प्रसारण 23 सितंबर से शाम 7.30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित