नयी दिल्ली , जुलाई 24 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री रवनीत सिंह बिट्टू का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।
श्री बिट्टू ने आज ही मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र दिया था। वह रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के पद पर थे।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, "राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से श्री रवनीत सिंह बिट्टू का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।"श्री बिट्टू का राज्यसभा का कार्यकाल जून में समाप्त हो गया था। ऐसी अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें पंजाब में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं जिनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित