पटना , सितंबर 30 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि तथा बिहार में 2,554 कृषि फीडरों के सोलराइजेशन के लिए 2,761.55 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है।
श्री इकबाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एमएसपी में वृद्धि से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।
भाजपा नेता ने कहा कि गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और कुसुम सहित प्रमुख रबी फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, कृषि फीडरों के सोलराइजेशन से खेती के लिए ऊर्जा सुविधाएं मजबूत होंगी और बिजली व्यवस्था की दक्षता बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित