चंडीगढ़ , मार्च 28 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रबी खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी, सुचारू और किसान हितैषी होनी चाहिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू हो चुकी है, जबकि गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से आरंभ होगी। इस सीजन के लिए केंद्र सरकार ने 72 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया है, वहीं राज्य में करीब 13 लाख टन सरसों खरीदने की योजना है। सरसों की खरीद में 25 प्रतिशत हिस्सा केंद्रीय एजेंसियां और 75 प्रतिशत राज्य एजेंसियां करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित