अंबिकापुर , मार्च 20 -- त्तीसगढ़ में सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने ग्राम रनपुर खुर्द में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। ग्रामीणों से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी और उसके परिवार के लोगों पर इस अवैध काम में लंबे समय से लगे रहने की सूचना आबकारी विभाग को मिली थी। आरोपी पहले भी गांजा बिक्री के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि रनपुर खुर्द के ग्रामवासियों ने शिकायत की थी कि गांव में रहने वाले नूर मोहम्मद तथा उसके पुत्र जफर और सफर लंबे समय से गांजा बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं, जिसके कारण गांव में अशांति का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों से शिकायत मिलने के बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि होने पर कार्रवाई की योजना बनाकर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित