मुंबई , मार्च 20 -- बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज कमाई ने 145 करोड़ की कमाई कर ली है।

आदित्य धर के निर्देशन बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रूपये की कमाई की।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 145.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित