लॉस एंजेल्स/नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने सह-कलाकार रानी मुखर्जी की भारतीय सिनेमा में तीन दशक की विरासत की सराहना की है। फिल्म जगत 'मर्दानी 3' की रिलीज से पहले उनकी शानदार करियर का जश्न मना रहा है।

रणबीर ने कहा , "उनकी शानदार विरासत के 30 साल पूरे होने पर पूरा फिल्म जगत का एक साथ आना वाकई कमाल का है। वह 2007 में अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' में रानी के साथ काम कर चुके हैं। मुझे हमेशा लगता है कि रानी हमेशा याद रहेंगी। भारत की सबसे महान कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने काम से हमारे फिल्म जगत को पहचान दी है। उनके फिल्मों और भूमिका के चुनाव ने आज पर्दे पर महिलाओं को दिखाने का तरीका तय किया है।"'मर्दानी 3' में रानी एक बार फिर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म निम्न आय वर्ग की 8-9 साल की लड़कियों के अपहरण को लेकर है।

अभिराज मीनावाला के निर्देशन और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म का निर्माण किया है। मर्दानी का यह सीक्वल भी महिलाओं के खिलाफ अपराध पर केंद्रित है।

वैराइटी के मुताबिक, मर्दानी शृंखला की पहली फिल्म 2014 में आयी थी। यह मानव तस्करी पर आधारित थी। 2019 में आयी इसकी सीक्वल 'मर्दानी 2' एक 'सीरियल रेपिस्ट' के बारे में थी। रानी की 2023 में आयी पिछली फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' आलोचनात्मक और व्यावसायिक दोनों दृष्टि से सफल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित