मुंबई , अक्टूबर 13 -- बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हॉलीवुड फिल्म 'मैचबॉक्स' की शूटिंग के दौरान अभिनेता जॉन सीना और निर्देशक सैम हारग्रेव के साथ बिताए यादगार पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।रणदीप ने फिल्म के सेट पर 'एक्सट्रैक्शन' की टीम के पुराने साथियों के साथ दोबारा काम करने और नई यादें बनाने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि 'मैचबॉक्स' उनके लिए पुराने दोस्तों से मिलने और उनके साथ समय बिताने का शानदार अवसर रहा।

रणदीप ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैचबॉक्स मेरे लिए एक्सट्रैक्शन की टीम के अपने दोस्तों से दोबारा मिलने, उनके साथ वक्त बिताने और नई यादें बनाने का एक शानदार बहाना था। हमें एक बार फिर साथ मिलकर काम करने और मस्ती करने का मौका मिला। सैम, चलो इसे फिर से दोहराते हैं!"उनकी पोस्ट में फिल्म की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे बिताए पलों और टीम के सदस्यों के बीच दोस्ती की झलक देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित