भरतपुर , मार्च 31 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के विश्वविख्यात रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए सफारी शुल्क में दस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है।

वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एक अप्रैल सुबह की पारी से नई दरें लागू होंगी। वर्ष 2016 से हर वर्ष प्रवेश शुल्क में दस प्रतिशत का इजाफा करने के फैसले के तहत हर वर्ष एक अप्रैल से सफारी के शुल्क में बढ़ोत्तरी की जाती है। वर्तमान में भारतीय पर्यटक के लिए कैंटर से सफारी का शुल्क 888 रुपए था , जो बढ़कर अब 986.63 रुपए हो जाएंगा। इसी तरह विदेशी पर्यटक को कैंटर से सफारी पर जाने के लिए अब तक 2176.10 रुपए प्रति पर्यटक खर्च करने पड़ते थे, जो अब बढ़कर 2399.63 हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित