भरतपुर , सितम्बर 27 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर जंगल सफारी से जुड़े वाहन मालिकों की यूनियन ने सफारी संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर एक अक्टूबर से हड़ताल की घोषणा की है।

रणथंभौर रोड स्थित भोमियाजी मंदिर परिसर में हुई सफारी वाहन मालिकों की बैठक में उक्त आशय की घोषणा करते यूनियन के सूत्रों ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के अन्य बाघ अभयारण्यों की तर्ज पर रणथंभौर में भी पर्यटक वाहनों की मॉडल कंडीशन 15 वर्ष निर्धारित करने की मांग की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा प्रमुख मांगों में पर्यटकों की संख्या को देखते हुए प्रतिपारी 225 पर्यटक वाहनों को जंगल में भेजने और पर्यटक वाहनों के लिए रुकने का स्थान बनाने की वाहन मालिकों की प्रमुख मांगें है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित