भरतपुर , अप्रैल 21 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में बाघ आरबीटी-2407 और बाघिन आरबीटी 2510 को जोड़ा बनाकर साथ साथ घूमते देख वन विभाग के साथ वन्यजीव प्रेमियों में खुशी छा गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झूमर बावड़ी क्षेत्र के आसपास देखे जा रहे दोनों फतेह कैफे के पीछे एक साथ नजर आये है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि दोनों के साथ रहने से प्रजनन की संभावना को देखते हुए रेडियो कॉलर लगे बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है।
बाघ आरबीटी-2407 रणथंभौर का युवा बाघ है। उसकी उम्र करीब चार वर्ष है और यह टी-93 का बेटा है। वहीं बाघिन आरबीटी-2510 की उम्र करीब तीन वर्ष है और यह सुल्ताना टी-107 की बेटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित