भरतपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथम्भौर बाघ अभयारण्य में जोन नंबर दो में शनिवार को सफारी के दौरान पर्यटकों से भरी एक जिप्सी के स्टीरियंग का बेयरिंग टूट गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सफारी के दौरान जंगल में अचानक स्टीरियंग का बेयरिंग टूट गया इससे जिप्सी का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से जिप्सी पलटने से बच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पर्यटकों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करके पर्यटकों को जंगल से बाहर लाया गया। घटना के दौरान चालक ने वाहन को रूट से दूर खड़ा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित