भरतपुर , अगस्त 01 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार को सुबह बाघिन टी-127 के अपने दो नन्हें शावकों के साथ दिखाई देने पर पर्यटक रोमांचित हो गए।

वन विभाग के उच्चस्तरीय सूत्रों ने दो शावकों के साथ बाघिन टी-127 के दिखाई देने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघिन के अन्य शावकों का सत्यापन करके शावकों के आधिकारिक संख्या की पुष्टि होने के बाद विभाग आंकड़े जारी करेगा।

इस बीच वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा के लिये क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गईं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित