भरतपुर , मई 13 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आकर बाघिन रिद्धि के शावक के आने से यातायात रोकना पड़ा। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि शावक के आ जाने से वहां से निकल रही गाड़ियों को रोकना पड़ा। बाघिन रिद्धि का शावक करीब 15 मिनट तक अमराई क्षेत्र की पहाड़ी पर बैठा रहा। हालांकि क्षेत्र में बुधवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से वहां कोई पर्यटक मौजूद नहीं था, लेकिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ वहां मौजूद थी।
बाघ के विचरण की वजह से त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने को समझाया।
वन विभाग ने रणथंभौर क्षेत्र में बाघों की बढ़ती गतिविधियों को देखते श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सतर्क रहने और वन्यजीवों के करीब जाने से बचने की सलाह जारी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित