भरतपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में पिछले डेढ़ महीने से लापता साढ़े चार वर्ष के बाघ आरबीटी-2402 का मंगलवार को क्षतविक्षत शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

वन-विभाग के सूत्रों ने मृत बाघ के पिछले हिस्से में केनाइन के निशान मिलने पर अंदेशा जाहिर किया है कि क्षेत्राधिकार की लड़ाई में इस बाघ की मौत हुई है। बताया गया कि वन विभाग के दल को गश्त के दौरान हिंदवाड़ की 500 फुट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर पीली के खाड में एक बाघ शव मिला जिसकी खाल गल चुकी थी सिर्फ हड्डियों का ढांचा ही बाकी बचा था।

दल को 500 फुट की पहाड़ी से बाघ का शव नीचे लाने में डेढ़ घंटा लगा। जहां नाका राजबाग में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित