देहरादून , नवंबर 02 -- मयंक मिश्रा (छह विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के पहले दिन सोमवार को हरियाणा को 153 रन के स्कोर पर समेट दिया।

आज यहां हरियाणा ने टॉस जीतकर उत्तराखंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जो उसके लिए घातक साबित हुआ। उत्तराखंड गेंदबाजी आक्रमण के आगे उसके बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और उनकी पूरी टीम 59.5 ओवरों में 153 रन के स्कोर पर सिमट गई। कनिष्क चौहान ने सर्वाधिक 24 रन बनाये। उनके अलावा तन्मय बदोला ने (नाबाद 21), यशवर्धन दलाल (20), कप्तान अंकित कुमार ने (16), पार्थ वत्य ने (15), हिमांशु राणा ने (11) और निशांत संधु ने 10 रनों का योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित