चेन्नई , अक्टूबर 28 -- साई किशोर ( तीन और चार विकेट) के बाद सी आंद्रे सिद्धार्थ (नाबाद 56) रनों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तमिलनाडु ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में रेलवेज को पांच विकेट से शिकस्त दी। साई किशोर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।

आज यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम में रेलवेज ने कल के नौ विकेट पर 107 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में अजीत राम ने हिमांशु सांगवान (दो) रन को आउट कर रेलवेज की दूसरी पारी का 108 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। तमिलनाडु को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य मिला। तमिलनाडु के लिए साई किशोर ने चार विकेट लिये। जगनाथन हेमचुदेशन को तीन विकेट मिले। अजीत राम ने दो और गुरजपनीत सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित