रटें नहीं समझें और नए विचारों के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी : प्रल्हाद जोशीपटना , अक्टूबर 10 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को कहा कि विद्यार्थियों से रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझकर पढ़ने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि ज्ञान, रचनात्मक सोच और नवाचार के माध्यम से ही विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

श्री जोशी आज पटना के बापू सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नवाचार और क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाई को विशेष महत्व दिया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी स्थानीय भाषा में विषयों को समझने और सीखने का बेहतर अवसर प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित