उज्जैन मध्य प्रदेश , मई 30 -- जेकेसी स्पोर्ट्स की मालिकाना हक वाली ग्वालियर चीताज ने मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) 2026 सीजन शुरू होने से पहले शनिवार को यहां खिलाड़ी, कोच और सहयोगी सदस्यों ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किया और बाबा से आर्शीवाद लिया।
ग्वालियर चीताज 2024 और 2025 दोनों में फाइनल में जगह बनाने से चूकने के बाद इस सीज़न में एक कदम और आगे जाने के इरादे से उतर रही है। टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का समावेश है। टीम में हर डिपार्टमेंट में ताकत है, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम में मंगेश यादव भी हैं, जो पिछले एडिशन में सबसे अधिक 14 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित