नयी दिल्ली , अप्रैल 27 -- जीएमआर स्पोर्ट्स ने रग्बी इंडिया के साथ साझेदारी में सोमवार को एचएसबीसी रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) के विकास में एक अहम कदम की घोषणा करते हुए कहा कि दूसरे सीजन में महिला फ्रेंचाइजियों की शुरुआत की जाएगी।
2025 में आयोजित पहले सीजन की सफलता के बाद, मौजूदा छह पुरुष टीमों में से चार, :चेन्नई बुल्स (एविड सिस स्पोर्ट्स के स्वामित्व में), दिल्ली रेड्ज़ (आरएमज़ेड कॉर्प के स्वामित्व में), मुंबई ड्रीमर्स (ड्रीम स्पोर्ट्स के स्वामित्व में) और कोलकाता बंगा टाइगर्स (हंच वेंचर्स के स्वामित्व में), जो पहले कलिंगा ब्लैक टाइगर्स के नाम से जानी जाती थी और अब भुवनेश्वर से कोलकाता स्थानांतरित हो चुकी है: अपनी-अपनी महिला टीमें भी उतारेंगी। यह कदम समावेशिता और भारत में रग्बी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। एचएसबीसी रग्बी प्रीमियर लीग का आयोजन 16 से 28 जून तक हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में किया जाएगा। महिला टीमों की शुरुआत से लीग की लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है और यह नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित