मोतिहारी , नवंबर 10 -- िहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में पत्रकारों के कथित उत्पीड़न और नगर परिषद की विवादित बुलडोजर कार्रवाई का मामला जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। प्रेस क्लब, मोतिहारी की पांच सदस्यीय जांच टीम के प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय कौशिक के नेतृत्व में मंगलवार को मिले पत्रकारों के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को जांच प्रतिवेदन सौंपकर रक्सौल नगर परिषद की कथित प्रतिशोधात्मक कार्रवाई, पत्रकारों को धमकी, अभद्रता और विकास योजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट में उठाए गए सभी बिंदुओं की गंभीरता से पड़ताल कराई जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित