हाजीपुर , मई 12 -- यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिये पूर्व मध्य रेलकी ओर से रक्सौल और नरकटियागंज के मध्य एक स्पेशल ट्रेन 05543/05544 का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने मंगलवार को बताया कि स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16.05.2026 से 11.07.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं गुरूवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी सं. 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल 16.05.2026 से 11.07.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं गुरूवार को रक्सौल से 14.15 बजे खुलकर 14.38 बजे सिकटा रुकते हुए 15.35 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित