नयी दिल्ली , अक्टूबर 24 -- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
उनका कार्यकाल अब 31 अक्टूबर 2027 तक रहेगा।
नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने शनिवार को श्री सिंह के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दी।
आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल आगामी 31 अक्टूबर के बाद एक साल के लिए यानी 31 अक्टूबर 2027 तक बढ़ाया गया है , हालांकि यदि इससे पहले कोई अन्य आदेश जारी होता है, तो कार्यकाल उसी के अनुसार समाप्त हो जायेगा।
श्री सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित