नई दिल्ली , अक्टूबर 19 -- रक्षा मंत्रालय और रक्षा विभाग की नई वेबसाइट अब 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को इन नई वेबसाइटों का शुभारंभ किया।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वैबसाइटों को आधुनिक, आसानी से इस्तेमाल करने योग्य और सभी के लिए सुलभ बनाया गया है।

इन वेबसाइटों पर रक्षा मंत्रालय की नीतियों, योजनाओं, गतिविधियों, सूचनाओं और रक्षा से जुड़ी ताजा जानकारियों के साथ अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध होगी। इससे आम लोगों और संबंधित पक्षों को जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

वेबसाइटों को डिजिटल ब्रांड पहचान नियमावली (डीबीआईएम) 3.0 और भारतीय सरकारी वेबसाइटों के दिशा-निर्देशों (जीआईजीडब्ल्यू) 3.0 के अनुरूप बनाया गया है।

यह पहल डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस के लक्ष्य के अनुरूप है। इसका उद्देश्य सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल मंच के जरिये पारदर्शिता, कार्यक्षमता और सूचना तक लोगों की पहुंच बढ़ाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित