अगरतला , अगस्त 27 -- त्रिपुरा के चार स्कूली छात्रों को राष्ट्रपति भवन में रक्षा बंधन त्योहार के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का विशेष मौका मिलने वाला है।

उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए त्रिपुरा से सात लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार की शाम नयी दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अभिजीत समाजपति ने कहा कि त्रिपुरा का यह समूह राष्ट्रपति भवन में होने वाले खास कार्यक्रम में हिस्सा लेगा और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता को दिखाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित