वाराणसी , अगस्त 28 -- धर्म और आस्था की नगरी काशी में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ को राखी अर्पित कर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस पावन पर्व पर आशीर्वाद मांगा गया।
श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि वे सभी भाई-बहनों के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास को सदैव बनाए रखें तथा उनके परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
काशी में बाबा विश्वनाथ को राखी अर्पित करने की परंपरा धार्मिक आस्था के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाती है। भक्तों ने बाबा विश्वनाथ को अपना संरक्षक मानते हुए परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित