मुंबई , जून 19 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एक विशेष पोक्सो अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद एक 18 वर्षीय छात्र को चार दिनों की अस्थायी जमानत दे दी है, ताकि वह आगामी 21 जून को होने वाली मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में शामिल हो सके।
विशेष न्यायाधीश एस आर शर्मा ने नवी मुंबई की तलोजा केंद्रीय जेल में बंद आरोपी को यह राहत पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आपत्ति न जताए जाने के बाद दी है। पीड़ित पक्ष ने इस शर्त पर सहमति जताई कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान आरोपी उसके परिवार को बदनाम या प्रताड़ित नहीं करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित