गोपालगंज, सितंबर 01 -- िहार के गोपालगंज जिले की विकास योजनाओं को समयसीमा में पूरा कराने को लेकर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला समन्वय समिति (विकास) की बैठक में समीर सौरभ नेभूमि उपलब्धता को विकास योजनाओं की प्रगति से सीधे जोड़ते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां वैकल्पिक भूमि की तलाश और उपलब्धता की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। जहां भूमि विवाद है, वहां संबंधित अंचलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी समन्वय कर समाधान की कार्रवाई करें।
आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से संबंधित प्रतिवेदन में 280 के लक्ष्य के विरूद्ध 259 मामलों में भूमि उपलब्ध कराने एवं एनओसी प्रक्रियाधीन बताई गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूमि और एनओसी की प्रक्रिया को लंबा न खींचा जाए। संबंधित पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करें, जिससे भूमि के अभाव में निर्माण योजनाएं लंबित न रहें।
उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण के लिए कुल 210 का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 42 केंद्रों पर कार्य शुरू हो चुके हैं और 103 पर काम शुरू करने की स्थिति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित