पटना , मई 13 -- योजना एवं विकास विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रमंडलवार समीक्षा बैठक का समापन बुधवार को हो गया।
बैठक की ध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव मयंक बरबड़े एवं सचिव कंवल तनुज ने की।बैठक के अंतिम दिन पटना, मगध, भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन की स्थिति, वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों तथा लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को योजनाओं के निष्पादन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित