रांची , जून 21 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।

श्री गंगवार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है। आइए, योग को अपनाकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं। स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की सुदृढ़ आधारशिला हैं।

श्री गंगवार ने'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आज लोक भवन के बिरसा मंडप में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में 253 लोगों के साथ योग किया।

उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, एवं अनुशासित जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित