देवरिया, जून 25 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरांव में शुक्रवार को 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने गुरुवार को यहांं बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को बरहज क्षेत्र के बरांव में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री करोड़ों रूपये की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ एक जनसभा को सम्बोधित करेंगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर से प्रस्थान कर 10:55 बजे बरहज तहसील क्षेत्र के बरांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वे प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बरांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ 22 मई को देवरिया में आये थे और 655 करोड़ रूपये का विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किये थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में लगा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित