लखनऊ , जून 17 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने योगी सरकार पर ब्राह्मणों के खिलाफ अत्याचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 10 साल की भाजपा और योगी आदित्यनाथ सरकार में 1000 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई।

अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज ने भाजपा का समर्थन किया, लेकिन उलट भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा हत्याएं ब्राह्मणों की ही हुईं। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार ने जातिवादी मानसिकता से काम किया और ब्राह्मणों पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण दिया। योगी सरकार में ब्राह्मणों को निशाना बनाकर अत्याचार किया गया।

अंशू अवस्थी ने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण अपने पुराने घर वापस आ रहा है। ब्राह्मण समाज 2027 में योगी आदित्यनाथ की जातिवादी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए हर वर्ग का इस्तेमाल किया, लेकिन हकीकत में सबसे ज्यादा नुकसान ब्राह्मण समाज को ही उठाना पड़ा। अब ब्राह्मण समाज जाग चुका है और कांग्रेस के साथ आकर भाजपा को जवाब देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित