गोरखपुर , मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसान हित सर्वोपरि के संकल्प को सिद्ध करने के लिए बीते नौ साल से अन्नदाता का भरपूर ध्यान रख रही है। कृषि उन्नयन और कृषकों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है और किसान समृद्ध हो रहे हैं।

किसानों के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों से गोरखपुर के कृषकों के जीवन में खुशहाली आ रही है। योगी सरकार में योजनाओं का लाभ मिलने के साथ गोरखपुर के किसानों को सबसे बड़ी सौगात बंद पड़ी गोरखपुर स्थित पिपराइच चीनी मिल के दोबारा शुरू होने से मिली है। पिपराइच में 1932 में एक निजी क्षेत्र की चीनी मिल लगाई गई थी। वर्ष 1974 में उसका अधिग्रहण हुआ लेकिन मिल 1999 में बंद हो गई। बंद मिलों को चलाने के लिए बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ हमेशा आवाज बुलंद करते रहे पर तत्कालीन सरकारें इस जनसरोकारी मुद्दे पर आंख मूंदे रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित