बस्ती , सितम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिपप्णी करने के मामले में कोतवाली थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सत्येन्द्र कुमार नामक फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध अभद्र टिपप्णी की गयी थी। इसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली थाने में तैनात बड़ेबन चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह द्वारा फेसबुक यूजर सत्येन्द्र कुमार के विरूद्ध कोतवाली थाने में आईटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस मुकदमें की विवेचना निरीक्षक सभाजीत सिंह द्वारा किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित