बलरामपुर, मार्च 11 -- उत्तर-प्रदेश में बलरामपुर जिले में कानून-व्यवस्था सरकारी योजनाओं की स्थिति और देवीपाटन मेले की तैयारियों की समीक्षा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिये।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार योगी हैलीकॉप्टर से बलरामपुर पहुंचे और निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में देवीपाटन मंडल में संचालित विकास योजनाओं की हकीकत परखने के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की । उन्होंने आगामी चैत्र नवरात्रि में तुलसीपुर में स्थित देवीपाटन मंदिर में एक मास तक चलने वाले राजकीय मेले की तैयारियों की भी समीक्षा कर निर्देश दिये। इसके बाद योगी तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर पहुंचे और मां पाटेश्वरी की उपासना की l उन्होंने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंदिर के संरक्षक हैं । वे मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम कर गुरुवार को वापस लौट जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित