वाराणसी , अप्रैल 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काशी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'स्कूल चलो अभियान' के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है। इसी के तहत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पहले चरण में 'स्कूल चलो अभियान' चलाया जा रहा है।

कुछ देर बाद मुख्यमंत्री काशी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर वे नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे और कुछ छात्रों को सम्मानित भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित