बुलंदशहर , जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर के दौरे पर रहेंगे। वह इस दौरान जिले को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

जिला सूचना अधिकारी चांदनी ने बताया कि मुख्यमंत्री कल पूर्वाह्न पौने दस बजे रज्जू भैया सैनिक स्कूल पहुंचेंगे। इसके बाद वह ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित