रायपुर , दिसंबर 23 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने सोशल मीडिया मंच ''एक्स'' पर एक शोक संदेश में कहा कि ज्ञानपीठ सम्मान से अलंकृत, प्रख्यात साहित्यकार का निधन अत्यंत पीड़ादायक है और यह साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य पाठकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।
उन्होंने कहा कि श्री शुक्ल अपनी सादगीपूर्ण भाषा, मानवीय संवेदनाओं और विशिष्ट लेखन शैली के लिए साहित्य जगत में विशेष पहचान रखते थे। उनके जाने से हिंदी साहित्य ने एक युगद्रष्टा रचनाकार को खो दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित