कैलिफोर्निया , अगस्त 16 -- चीन की यू यिटिंग ने पैन पैसिफिक तैराकी चैंपियनशिप 2026 की 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इरविन में शनिवार को हुई इस प्रतियोगिता में चीन की यू यिटिंग ने विश्वि रिकॉर्डधारी समर मैकिन्टोश समेत कई मज़बूत एथलटों को पछाड़ते हुए 200 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा का खिताब दो मिनट 7.45 सेकंड समय के साथ अपने नाम किया।
दो बार की ओलंपिक रिले मेडलिस्ट यू, शुरुआती बटरफ़्लाई लेग में वर्ल्ड रिकॉर्ड की रफ़्तार से आगे चल रही थीं, लेकिन बैकस्ट्रोक में अमेरिका की रेगन स्मिथ ने बढ़त बना ली। हालांकि, ब्रेस्टस्ट्रोक में यू ने फिर से बढ़त हासिल की और 2 मिनट 7.45 सेकंड का नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया, साथ ही आखिरी कुछ मीटर में मैकिन्टोश को पीछे छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित