देहरादून , अप्रैल 18 -- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे से देहरादून आ रहा एक मालवाहक वाहन ट्रक शनिवार को यू टर्न ले रही एक कार में टकराने के बाद सड़क किनारे बिजली के पोल से जा भिड़ा। इससे दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। ट्रक चालक वाहन की बॉडी में फंस जाने के कारण एसडीआरएफ की मदद से काफी मुश्किल से निकाला जा सका।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोतवाली पटेलनगर अन्तर्गत, यह हादसा आज सुबह समय करीब 06.50 बजे मोहब्बेवाला वाला के पास हुआ। एक्सप्रेस वे आशा रोड़ी की तरफ से ट्रक संख्या एचआर 58 ई 5306 ने होटल शिवा कॉन्टिनेंटल मोहब्बेवाला से यू टर्न ले रहे कार संख्या यूके 07 एफयू 3090 मारुति इग्निस को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार चालक घायल हो गया। इस बीच ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित