जयपुर , अगस्त 03 -- केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को किसी भी तरह से मुस्लिम विरोधी नहीं बताते हुए कहा है कि इससे मुसलमानों की गरीबी मिटेगी।
श्री अठावले सोमवार को यहां प्रेस वार्ता में यूसीसी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून किसी भी तरह से मुस्लिम विरोधी नहीं है और इससे मुस्लिम समुदाय की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और उनकी गरीबी कम करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह कानून जनसंख्या को नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने जोर दिया कि यूसीसी से होने वाले फायदों के मद्देनजर बंगलादेश और पाकिस्तान को भी यूसीसी लागू करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित