, March 2 -- मास्को, 02 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) यूरोप की भूमिगत भंडारण सुविधाओं में प्राकृतिक गैस का भंडार 28 फरवरी को 30 प्रतिशत से नीचे पहुंच गया, जो पर्यवेक्षण शुरू होने के बाद से फरवरी के अंत में दर्ज किये गये सबसे निचले स्तरों में से एक है। यह जानकारी गैस अवसंरचना यूरोप (जीआईई) के आंकड़ों के आधार पर सोमवार को दी गयी है।

जीआईई के आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी के गैस दिवस (जो एक मार्च की सुबह समाप्त हुआ) के दौरान यूरोपीय भंडारण सुविधाएं 29.98 प्रतिशत तक ही भरी हुई थीं।

उल्लेखनीय है कि 2025 में 28 फरवरी को गैस भंडारण 38.2 प्रतिशत, 2024 में 62.7 प्रतिशत, 2023 में 61 प्रतिशत और 2022 में 29 प्रतिशत था।

रूसी गैस कंपनी गजप्रोम ने एक मार्च को कहा है कि सर्दियों की तैयारी में यूरोपीय भंडारण सुविधाओं में भरी गयी सभी गैस लगभग दो सप्ताह पहले ही निकाल ली गई थी। अब पिछले वर्षों में संचित भंडार से गैस निकाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित