लंदन , अप्रैल 01 -- दस देशों के विदेश मंत्रियों के साथ-साथ यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने लेबनान में युद्धविराम का आह्वान किया और देश की क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
एक संयुक्त बयान में यह आह्वान किया गया, जिस पर बेल्जियम, क्रोएशिया, साइप्रस, फ्रांस, ग्रीस, इटली, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए।
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी इस बयान में कहा गया, "हम सभी पक्षों से तुरंत तनाव कम करने और शत्रुता की समाप्ति के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 (2006) पर लौटने का आह्वान करते हैं। हम इज़रायल से लेबनानी क्षेत्र पर जमीनी अभियान सहित संघर्ष के और अधिक विस्तार से बचने का आह्वान करते हैं। हम दृढ़ता से पुष्टि करते हैं कि लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।"इन दस देशों ने संघर्ष के कारण 10 लाख से अधिक लोगों के जबरन विस्थापन पर भी चिंता व्यक्त की और नागरिकों, मानवीय कर्मियों, शांति सैनिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित