, Sept. 16 -- ब्रुसेल्स , 16 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन बुधवार को यूरोपीय संसद में अपने संबोधन के दौरान 'यूरोपीय सुरक्षा परिषद' की स्थापना का मुद्दा उठायेंगी। समाचार पोर्टल 'यूरेक्टिव' ने उनके भाषण के एक मसौदे का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

समाचार पोर्टल ने मंगलवार को सुश्री लेयेन के हवाले से कहा, "खतरों की प्रकृति और पैमाने को देखते हुए यह अब और भी अधिक आवश्यक हो गया है। इसीलिए हम यूरोपीय सुरक्षा परिषद को वास्तविकता बनाने के लिए अपने विचार रखेंगे।"सुश्री लेयेन नाटो संधि के अनुच्छेद चार की तर्ज पर यूरोप के लिए एक नये 'सुरक्षा प्रोटोकॉल' के निर्माण का आह्वान करने की योजना बना रही हैं। यह अनुच्छेद सैन्य गठबंधन के सदस्यों को तब परामर्श का अनुरोध करने की अनुमति देता है, जब उन्हें लगता है कि उनकी सुरक्षा या क्षेत्रीय अखंडता खतरे में है।

इसके अलावा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष कनाडा को यूरोप के लिए एक प्रमुख साझेदार के रूप में पेश करेंगी और 'कनाडा के साथ संबंधों को उच्चतम संभव स्तर पर ले जाने' के अपने इरादे की घोषणा करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित