मॉस्को , मार्च 06 -- हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्तो ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय आयोग क्रोएशिया के साथ मिलीभगत कर समुद्र के रास्ते हंगरी को होने वाली रूसी तेल की आपूर्ति में बाधा डालने का प्रयास कर रहा है, जबकि यह पूरी तरह से कानूनी है।
श्री सिज्जार्तो बुधवार को रूस की आधिकारिक यात्रा पर गये थे। वहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य अधिकारियों के साथ ऊर्जा आपूर्ति को लेकर उच्च स्तरीय बातचीत के बाद उक्त बातें कही।
एमटीआई समाचार एजेंसी के हवाले से श्री सिज्जार्तो ने कहा, "ब्रसेल्स (ईयू) शर्मनाक तरीके से क्रोएशियाई लोगों के साथ मिलकर समुद्र के रास्ते हंगरी और स्लोवाकिया को रूसी तेल आयात रोकने का प्रयास कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित