लखनऊ , अक्टूबर 06 -- उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की 185वीं बैठक लखनऊ मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आठ नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में 1,948 करोड़ का निवेश होगा और इनके माध्यम से कुल 3,005 नई इकाइयाँ बनाई जाएंगी।

प्राधिकरण की 185वीं बैठक अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि, " बैठक में 8 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में 1,948 करोड़ का निवेश होगा और इनके माध्यम से कुल 3,005 नई इकाइयाँ बनाई जाएंगी। इनमें फ्लैट्स, अपार्टमेंट्स, विला, प्लॉट्स, दुकानों तथा अन्य वाणिज्यिक स्थलों का समावेश है।"उत्तर प्रदेश के लखनऊ (3 परियोजनाएँ), प्रयागराज, आगरा, झाँसी, नोएडा और फिरोज़ाबाद (प्रत्येक 1 परियोजना) में फैली हुई हैं। यह वितरण न केवल बड़े शहरों में रियल एस्टेट की निरंतर प्रगति को दर्शाता है, बल्कि झाँसी और फिरोज़ाबाद जैसे उभरते शहरी केंद्रों को भी विकास की मुख्यधारा में ला रहा है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत बनने वाली 3,005 नई इकाइयाँ राज्य में आवास उपलब्धता को सशक्त बनाएंगी। इनमें किफायती आवास, मध्यम आय वर्ग के फ्लैट्स, विला और प्लॉट्स शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित