लखनऊ , अप्रैल 19 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक में हार के बाद भाजपा में बौखलाहट में है और इसी कारण उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का विरोध प्रायोजित षड्यंत्र के तहत कर रही है। श्री यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा के दूषित और भ्रामक प्रचार तंत्र के जवाब धरना प्रदर्शन के बजाय समाजवादी पार्टी की महिलाओं और कार्यकर्ताओं को संयम से काम लेना चाहिए और धरना-प्रदर्शन से बचना चाहिए। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिश और षडयंत्र से सावधान रहने को भी कहा है। सपा अध्यक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण पर भ्रांतियां और झूठ फैला रही है। आधी आबादी में 66 प्रतिशत आबादी पिछड़ों की है। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया पिछड़ों में महिलाओं की भी गिनती करते थे। भाजपा पिछड़ांे, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को कोई स्थान नहीं देना चाहती है। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के नाम पर वह अपनी मनमानी करना चाहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित