प्रयागराज , अक्टूबर 15 -- उत्तर प्रदेश के यूपी पुलिस सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल परीक्षा परिणाम बुधवार देर शाम को जारी कर दिया गया। लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है।इसमें जनरल वर्ग के 6685, ओबीसी के 18210, अनुसूचित जाति के 7136 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 648 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनमें 4,481 महिलाएं हैं। अब सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सभी कैटेगरी की कटऑफ भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों का चयन नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और उनकी ओर से दी गई पसंद के आधार पर किया गया है।

अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं।31 दिसंबर 2025 को 32,679 पदों पर भर्ती निकली थी। इसके लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में हुई थी। परीक्षा के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।इनमें 19.62 लाख पुरुष और 9.24 लाख महिलाएं थीं। परीक्षा में करीब 21.92 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

फाइनल रिजल्ट के बाद अब पास अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। इसमें पास होना अनिवार्य है। दस्तावेजों का सत्यापन दोबारा किया जाएगा। चरित्र और पुलिस रिकॉर्ड की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जॉइनिंग लेकर मिल जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित