लखनऊ , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने 8वें वेतन आयोग को जनवरी 2026 से लागू करने और पेंशन पुनरीक्षण की मांग को लेकर 25 मार्च को 'काला दिवस' मनाने का आह्वान किया है।
मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च 2025 को जारी नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं का उल्लेख नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में राज्य, निकाय, निगम, स्वास्थ्य सेवाओं, कलेक्ट्रेट, परिवहन, विश्वविद्यालय और शिक्षक संगठनों के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारी 25 मार्च को काला दिवस मनाएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित